Fresherhits
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Fresherhits
    • Home
    • News
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Health
    • Lifestyle
    • Travel
    • Jobs
    Fresherhits
    Home»Kaise Bane»Tahsildar Kaise Bane | तहसीलदार बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी चाहिए
    Kaise Bane

    Tahsildar Kaise Bane | तहसीलदार बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी चाहिए

    LarryBy LarryFebruary 14, 2023
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp Email

    नमस्कार दोस्तों Fresherhits.com में आपका स्वागत है। आज हम आपको Tahsildar Kaise Bane के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आज के समय में हर व्यक्ति की इच्छा ‘सरकारी नौकरी’ की होती है। कुछ लोग डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, पुलिस बनना चाहते हैं तो कुछ लोग तहसील में Tahsildar बनना चाहते हैं।

    Tahsildar Kaise Bane
    Tahsildar कैसे बने 

    Table of Contents (toc)

    दोस्तों आप में से कई लोग तहसीलदार बनना चाहते होंगे, लेकिन आपको यह नहीं पता होगा कि तहसीलदार कैसे बनते हैं। इसके लिए कितनी पढ़ाई करनी होगी और कौन सी परीक्षा पास करनी होगी और तहसीलदार के क्या कार्य होते हैं? Tahsildar Kaise Bane के बारे में पूरी जानकारी के लिए आपको इस पोस्ट को अंत तक पढ़ना होगा। 

    Tahsildar क्या होता है?

    भारत देश में कई राज्य हैं, और प्रत्येक राज्य में कई जिले हैं। हर एक जिले में कई तहसीलें होती हैं। प्रत्येक तहसील में एक तहसीलदार नियुक्त किया जाता है। उनका पद बहुत प्रतिष्ठित है। वह राजस्व प्रशासन में मुख्य अधिकारी होता है, इसीलिए उसका मुख्य कार्य राजस्व संग्रह करना होता है। 

    तहसील के प्रभारी अधिकारी को ‘तहसीलदार’ कहा जाता है। कई राज्यों में इन्हें तालुकदार भी कहा जाता है। राजस्व प्रशासन में तहसीलदार मुख्य अधिकारी होता है। इसी कारण इन्हें ‘कर अधिकारी’ भी कहा जाता है।

    उन्हें सरकार द्वारा एक तहसील मिलती है, जहाँ उन्हें राजस्व संग्रह और पर्यवेक्षण जैसे कई सरकारी कार्य करने होते हैं। एक तहसीलदार के नीचे कई सहायक अधिकारी होते हैं, उन्हें उप-तहसीलदार या नायब तहसीलदार कहा जाता है। 

    तहसीलदार बनने के लिए योग्यता। 

    • किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं किसी भी स्ट्रीम से पास होना चाहिए।
    • किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करना होगा।
    • ग्रेजुएशन किसी भी सब्जेक्ट और किसी भी रैंक से पास होना चाहिए।
    • उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। 
    • उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी (एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी) से संबंधित उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा से छूट दी गई है।

    Tahsildar Kaise Bane

    1. स्नातक पास करने के बाद तहसीलदार भर्ती के लिए आवेदन करना होता है।
    2. सभी राज्य सरकारें समय-समय पर तहसीलदार भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करती हैं।
    3. जब तहसीलदार की जॉब वैकेंसी निकलती है, उस समय आवेदन करना होता है।
    4. आवेदन पत्र भरने के बाद परीक्षा को पास करना होगा।
    5. राज्य लोक सेवा आयोग तहसीलदार की भर्ती के लिए सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है।
    6. राज्य लोक सेवा आयोग तहसीलदार की भर्ती के लिए तीन चरणों में परीक्षा आयोजित करता है।
    7. सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होती है। यह एक लिखित परीक्षा है, इसमें ऑब्जेक्टिव प्रश्न होते हैं।
    8. प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद मेन्स परीक्षा होती है। इसमें वर्णनात्मक प्रश्न पूछे जाते हैं।
    9. मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है।
    10. इंटरव्यू पास करने के बाद मेरिट बनती है। तहसीलदार की नियुक्ति मेरिट (योग्यता) के आधार पर की जाती है।

    तहसीलदार चयन प्रक्रिया। 

    तहसीलदार का चयन राज्य लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से होता है। लोक सेवा आयोग तीन चरणों में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है।

    1. प्रारंभिक परीक्षा 
    2. मुख्य परीक्षा
    3. इंटरव्यू 

    प्रारंभिक परीक्षा – यह एक ऑफलाइन लिखित परीक्षा है, जिसमें ऑब्जेक्टिव प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें दो पेपर होते हैं, दोनों पेपर में 200-200 अंकों के प्रश्न होते हैं। पेपर I में 150 प्रश्न होते हैं और पेपर II में कुल 100 प्रश्न होते हैं। दोनों पेपरों के लिए आवंटित कुल समय 2-2 घंटे है। इसमें निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है।

    मुख्य परीक्षा – प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद मुख्य परीक्षा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में वर्णनात्मक प्रश्न पूछे जाते हैं। यह परीक्षा प्रारंभिक परीक्षा से कठिन होती है। इसमें प्रारंभिक परीक्षा पाठ्यक्रम का विस्तृत पाठ्यक्रम शामिल है।

    इंटरव्यू – मुख्य परीक्षा के बाद इंटरव्यू होता है। मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। इंटरव्यू के बाद मेरिट बनती है।

    तहसीलदार का क्या काम होता है?

    • भूमि संबंधी विवादों की सुनवाई और समस्याओं का समाधान।
    • राजस्व का उचित संग्रह सुनिश्चित करना।
    • पटवारी द्वारा किये जाने वाले कार्यों का पर्यवेक्षण।
    • यह सुनिश्चित करना कि भूमि रिकॉर्ड ठीक से बनाए रखा गया है।
    • किसी भी प्राकृतिक आपदा या बाधाओं के कारण होने वाले नुकसान के लिए तत्काल राहत अभियान कार्य करना।
    • जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और अन्य प्रमाण पत्र तहसीलदार के हस्ताक्षर से मान्य होता हैं।

    तहसीलदार की शक्तियां

    इनका मुख्य कार्य राजस्व वसूली है, जिससे तहसीलदार और नायब तहसीलदार अपने क्षेत्रों में व्यापक भ्रमण करते हैं। इनके द्वारा राजस्व रिकॉर्ड और फसल के आंकड़े भी रखे जाते हैं। तहसीलदार और नायब-तहसीलदार सरकार को देय भू-राजस्व और अन्य देय राशि के संग्रह के लिए जिम्मेदार हैं।

    तहसीलदार की सैलरी कितनी होती है ?

    तहसीलदार को प्रति माह 34,800 रुपये से 1,20,000 रुपये मिलते हैं इसके अलावा अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। पद और काम के हिसाब से इनकी सैलरी अच्छी होती है।

    FAQ – Tahsildar Kaise Bane 

    Q.1 तहसीलदार को इंग्लिश में क्या कहता है?

    Ans – तहसीलदार को अंग्रेजी में Revenue Officer कहा जाता है  एक तहसीलदार को संबंधित तहसील के कार्यकारी मजिस्ट्रेट के रूप में भी जाना जाता है।

    Q.2 तहसीलदार की पोस्ट क्या होती है?

    Ans – एक तहसीलदार अपनी तहसील का राजस्व प्रभारी होता है और कई राज्यों में उसे तालुकादार भी कहा जाता है। उन्हें कर अधिकारी भी कहा जाता है। और साथ ही वह एक राजस्व निरीक्षक भी हैं। उन्हें सरकार द्वारा तहसील दी जाती है जहां उन्हें ये सभी सरकारी काम करने होते हैं।

    यह भी देखें – Accountant Kaise Bane

    Conclusion: 

    दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको यह पोस्ट Tahsildar Kaise Bane जरूर पसंद आई होगी। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। इस पोस्ट में आपको Tahsildar Kaise Bane  इससे सम्बंधित सभी जानकारी देने की कोशिश की है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article2023 में Canada में Job कैसे पाए | कनाडा जॉब वीसा (अप्लाई ऑनलाइन)
    Next Article ITI के Teacher कैसे बने यहाँ देखे कैसे करे अप्लाई (2023)
    Larry
    • Website

    Related Posts

    होम्योपैथिक डॉक्टर क्या होता है जानिए Homeopathy डॉक्टर कैसे बने ?

    November 15, 2023

    फंड मैनेजर क्या होता है और Mutual Fund Manager कैसे बने [योग्यता, सैलरी]

    November 13, 2023

    Food Inspector कैसे बने जानिए सैलरी योग्यता सिलेबस

    November 10, 2023
    Latest Post

    A Simple Guide on Wine Glass Types

    June 5, 2026

    Building Trust Through Smarter Digital Business

    May 6, 2026

    When Security Is Non-Negotiable Opting for Hipaa-Compliant Fax Is Imperative?

    May 6, 2026

    RR Express Singapore Courier Service — Professional International, Domestic Delivery & Freight Solutions

    April 15, 2026

    What Every Player Should Know Before Playing Online

    April 14, 2026

    Cervical Spondylosis Relief: Support & Care Tips

    February 24, 2026

    How Online Gaming Encourages Teamwork And Strategy

    February 17, 2026
    Category
    • All
    • App
    • Apprenticeship
    • Automobile
    • Automotive
    • Beauty Tips
    • Business
    • Education
    • Entertainment
    • Fashion
    • Fitness
    • Food
    • General knowledge
    • Health
    • Home Improvement
    • Jobs
    • Kaise Bane
    • law
    • Lifestyle
    • News
    • Pet
    • Real Estate
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    About Us
    About Us

    Fresher Hits is a term, brand, or platform that has emerged or gained prominence after that date. If it's a website or service, I recommend checking the latest online sources, official websites, or recent reviews for the most accurate

    Our Picks

    A Simple Guide on Wine Glass Types

    June 5, 2026

    Building Trust Through Smarter Digital Business

    May 6, 2026
    Social Follow & Counters
    • Facebook
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Twitch
    • Telegram
    • WhatsApp
    • Reddit
    Fresherhits.org © Copyright 2023, All Rights Reserved
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.