Fresherhits
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Fresherhits
    • Home
    • News
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Health
    • Lifestyle
    • Travel
    • Jobs
    Fresherhits
    Home»Jobs»ISRO में जॉब कैसे पाए और जानिए स्पेस साइंटिस्ट कैसे बने
    Jobs

    ISRO में जॉब कैसे पाए और जानिए स्पेस साइंटिस्ट कैसे बने

    LarryBy LarryMarch 24, 2023
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp Email

    हेलो दोस्तों इस आर्टिकल में आपको इसरो के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी इसरो क्या है और ISRO me Job Kaise Paye, हम इस आर्टिकल में इसरो से जुड़ी सभी बातों को विस्तार से जानेंगे।

    वैज्ञानिक बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए
    इसरो में जॉब कैसे पाए।

    Table of Contents (toc)

     ISRO क्या है ?

    ISRO का फुल फॉर्म Indian Space Research Organization होता है हिंदी में इसका मतलब भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) भारत सरकार की अंतरिक्ष एजेंसी है, जो अंतरिक्ष से संबंधित है।

    इस संस्था/संगठन में कई पद हैं, जिनमें हजारों कर्मचारी कार्यरत हैं। जिसके तहत देश के वैज्ञानिक अंतरिक्ष पर शोध करते हैं।

    यहां काम करने वाले वैज्ञानिकों का हर कोई सम्मान करता है क्योंकि उनके जरिए ही भारत को अंतरिक्ष के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया जाता है।

    हाल के वर्षों में, हमने इसरो द्वारा शुरू की जा रही कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को देखा है। इससे देश का नाम पूरी दुनिया में मशहूर हुआ और खुद प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी तारीफ की।

    दोस्तों यह सब देखकर आप इसरो में जाने की सोच रहे होंगे तो यहां हम आपको बता दें कि जिस तरह से आप अन्य सरकारी परीक्षाएं देते हैं, और आप इसरो को भी वैसी ही परीक्षा मान रहे हैं, तो आप गलत हैं दरअसल इसके लिए बिल्कुल अलग कॉन्सेप्ट फॉलो किया जाता है और सब्जेक्ट भी बिल्कुल अलग होते हैं।

    इसलिए अगर आप इसरो में नौकरी पाना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

     ISRO me Job Kaise Paye

    इसरो में नौकरी पाने के लिए सबसे पहले किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके बाद मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं  पास करें।

    उसके बाद मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन डिग्री या इंजीनियरिंग डिग्री/डिप्लोमा (बीई/बीटेक) कोर्स संबंधित ट्रेड (सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, केमिकल, कंप्यूटर साइंस) में करना होगा।

    ग्रेजुएट या इंजीनियरिंग डिप्लोमा/डिग्री के बाद इसरो में नौकरी के लिए आवेदन करें।

    • आपको 12वीं पीसीएम सब्जेक्ट से करनी होगी।
    • 12वीं के बाद ग्रेजुएशन में इंजीनियरिंग करनी होगी।
    • आपकी उम्र 21 साल से 33 साल के बीच होनी चाहिए। (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाती है।)

    भारतीय अंतरिक्ष संस्थान में प्रवेश लेने के बाद आप सीधे वैज्ञानिक बन सकते हैं और आपको इसरो में ही नौकरी मिल जाती है।

    स्पेस साइंटिस्ट कैसे बने। 

    स्पेस साइंस में करियर बनाने के लिए आपको स्पेस साइंस में बीटेक या स्पेस साइंस में बीएससी करना होगा। इसके बाद ही आप इस क्षेत्र में बतौर स्पेस साइंटिस्ट अपना करियर बना सकते हैं।

    स्पेस कोर्स के लिए छात्रों का पीसीएम विषय के साथ 12वीं पास होना जरूरी है।

    इसरो में एडमिशन कैसे ले ?

    12वीं के बाद आप इसरो में एडमिशन ले सकते हैं। इसके लिए आपको 12वीं में गणित या विज्ञान विषय लेना होगा। उसके बाद आपको भारतीय अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी संस्थान में प्रवेश के लिए परीक्षा देनी होगी उसके बाद आपको इसमें प्रवेश मिल सकता है और आप ISRO वैज्ञानिक बन सकते हैं।

    वैज्ञानिक बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए 

    साइंटिस्ट बनने के लिए आपको 10वीं के बाद फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथ्स जैसे सब्जेक्ट चुनने होंगे। इसके बाद इन विषयों में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन जैसे एम एससी, एम फिल, पीएचडी, इंजीनियरिंग आदि किया जा सकता है।

    अगर आप इसमें सफल होते हैं तो आप साइंटिस्ट के पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

    ISRO में जॉब के लिए अप्लाई कैसे करें। 

    अगर आप इसरो में जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

    1. सबसे पहले आपको इंजीनियरिंग में डिग्री करनी होगी।
    2. इसके बाद आप इसरो में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
    3. जब इसरो में भर्ती निकलती है, उस समय आपको आवेदन करना होगा। 
    4. आपको इसरो की ऑफिसियल वेबसाइट www.isro.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। 
    5. उसके बाद आपको इसरो द्वारा परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड मिल जाएगा। 
    6. फिर आपको वह परीक्षा देनी होगी जिसे आपको अच्छे अंकों से पास करना है।
    7. उसके बाद आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा इसमें आपसे तकनीकी सवालों के जवाब पूछे जाएंगे। 
    8. अगर आप इंटरव्यू में सफल हुए तो आपको इसरो में नौकरी मिलेगी। 

    इसरो में नौकरी मिलने के बाद की प्रक्रिया। 

    दोस्तों यदि आपको उनके द्वारा यह बताया जाता है कि आप इंटरव्यू में सफल हुए हैं तो उसके बाद आपको कुछ सामान्य प्रक्रिया के तहत इसरो में शामिल होने के लिए कुछ प्रक्रिया का पालन करना होगा।

    इसके बाद ही आपको इसरो में शामिल होने का पत्र मिलेगा। तो आइए जानते हैं कि इसके लिए आपको क्या करना होगा।

    मेडिकल टेस्ट 

    सबसे पहले आपको ISRO द्वारा बताए गए सरकारी अस्पताल में जाना होगा और अपना पूरा मेडिकल टेस्ट करवाना होगा।

    वहां के डॉक्टर आपके शरीर का पूरा चेकअप करेंगे और देखेंगे कि कहीं आपको कोई गंभीर बीमारी तो नहीं है। इसके बाद उस सरकारी डॉक्टर द्वारा एक मेडिकल सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा जिसे आपको ISRO में दिखाना होगा।

    डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

    मेडिकल टेस्ट हो जाने के बाद आपको इसरो के सामने अपने दस्तावेजों का सत्यापन भी करवाना होगा। इसके लिए आपको अपने सभी प्रमाण पत्र, पात्रता मानदंड के प्रमाण पत्र, शिक्षा के प्रमाण पत्र आदि इसरो को भेजने होंगे।

    इनकी जांच करने और इनका सत्यापन पूरा होने के बाद ही आपको ISRO में जॉब मिलेगी।

    पुलिस की वेरिफिकेशन

    इसरो में नौकरी पाने के अंतिम चरण के रूप में आपको अपने स्थानीय पुलिस स्टेशन से भी मंजूरी लेनी होगी। आपको उस स्थानीय पुलिस स्टेशन से मंजूरी लेनी होगी जहां आप मूल निवासी हैं या जहां आप वर्तमान में रहते हैं।

     इसमें पुलिस आपका रिकॉर्ड देखेगी और बताएगी कि आप पर कोई आपराधिक मामला नहीं है और आप बिल्कुल पाक-साफ हैं।

    इन सभी चरणों को पूरा करने और इसरो को सभी डॉक्यूमेंट दिखाने के बाद ही आपको इसरो में नौकरी मिलेगी। एक बार इसरो को डॉक्टर, पुलिस और आपकी पहचान जैसे दस्तावेज मिल जाने के बाद,  ISRO आपको जॉब के लिए आमंत्रित करने के लिए एक ऑफर लेटर भेजेगा। उसके बाद आप आधिकारिक तौर पर इसरो साइंटिस्ट बन जाएंगे।

    इसरो में जॉब करने पर कितनी सैलरी मिलेगी

    अगर रिसर्च साइंटिस्ट की बात करें तो इनकी सैलरी 62,000 से ₹1,10,000 तक होती है और मैकेनिकल इंजीनियर की सैलरी 35,000 से 42,000 तक होती है।

    FAQ – ISRO me Job Kaise Paye


    Q.1 12वीं के बाद इसरो में वैज्ञानिक कैसे बन सकते हैं ?

    Ans – 12वीं के बाद इसरो में वैज्ञानिक बनने के लिए आपको देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लेना होता है और फिर आईसीआरबी की परीक्षा पास करनी होती है।

    Q.2 ISRO का फुल फॉर्म क्या होता है ?

    Ans – ISRO का फुल फॉर्म Indian Space Research Organization होता है हिंदी में इसका मतलब भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन है। 

    Q.3 इसरो भारत में कहाँ स्थित है?

    Ans – भारतीय अंतरिक्ष विभाग का सचिवालय और इसरो का मुख्यालय बंगलौर में अंतरिक्ष भवन में स्थित है।

     Q.4 ISRO की स्थापना किसने की है ?

    Ans – 12 अगस्त 1919 को अहमदाबाद (गुजरात) में जन्मे डॉ. विक्रम अंबालाल साराभाई ने 1969 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की स्थापना की थी।

    Q.5 इसरो का पुराना नाम क्या था ?

    Ans – ISRO को पहले भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति (INCOSPAR) के रूप में जाना जाता था। 

    निष्कर्ष:

    दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको यह पोस्ट ISRO me Job Kaise Paye जरूर पसंद आई होगी। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

    ISRO में जॉब कैसे पाए इस पोस्ट में हमने इससे सम्बंधित सभी जानकारी देने की कोशिश की है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्टेट बैंक ऑफ इंडिया [SBI] में जॉब कैसे पाएं
    Next Article [2023] B.Ed के बाद क्या करे | B.ed के बाद टीचर कैसे बने
    Larry
    • Website

    Related Posts

    आज के समय में फाइनेंस कंपनी में जॉब कैसे पाए देखे करियर योग्यता सैलरी

    November 16, 2023

    अगर आप भी पाना चाहते है Oppo कंपनी में जॉब तो ऐसे करे अप्लाई

    November 14, 2023

    जानिए महिंद्रा कंपनी में जॉब कैसे पाए मिलेगी इतनी सैलरी

    November 14, 2023
    Latest Post

    Building Trust Through Smarter Digital Business

    May 6, 2026

    When Security Is Non-Negotiable Opting for Hipaa-Compliant Fax Is Imperative?

    May 6, 2026

    RR Express Singapore Courier Service — Professional International, Domestic Delivery & Freight Solutions

    April 15, 2026

    What Every Player Should Know Before Playing Online

    April 14, 2026

    Cervical Spondylosis Relief: Support & Care Tips

    February 24, 2026

    How Online Gaming Encourages Teamwork And Strategy

    February 17, 2026

    From Shelf to Consumer: Why Foil Pouches Packaging Is Redefining Modern Product Preservation

    February 12, 2026
    Category
    • All
    • App
    • Apprenticeship
    • Automobile
    • Automotive
    • Beauty Tips
    • Business
    • Education
    • Entertainment
    • Fashion
    • Fitness
    • Food
    • General knowledge
    • Health
    • Home Improvement
    • Jobs
    • Kaise Bane
    • law
    • Lifestyle
    • News
    • Pet
    • Real Estate
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    About Us
    About Us

    Fresher Hits is a term, brand, or platform that has emerged or gained prominence after that date. If it's a website or service, I recommend checking the latest online sources, official websites, or recent reviews for the most accurate

    Our Picks

    Building Trust Through Smarter Digital Business

    May 6, 2026

    When Security Is Non-Negotiable Opting for Hipaa-Compliant Fax Is Imperative?

    May 6, 2026
    Social Follow & Counters
    • Facebook
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Twitch
    • Telegram
    • WhatsApp
    • Reddit
    Fresherhits.org © Copyright 2023, All Rights Reserved
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.