नमस्ते दोस्तों! क्या आप जानना चाहते हैं कि Railway Clerk Kaise Bane? अगर हाँ, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं।
भारतीय रेलवे देश की सबसे बड़ी और सबसे महत्वपूर्ण सरकारी संगठनों में से एक है, और इसमें काम करने का सपना बहुत से लोगों का होता है।
रेलवे क्लर्क एक महत्वपूर्ण पद है जो संगठन की सफलता में मदद करता है। इस ब्लॉग पोस्ट में, हम आपको रेलवे क्लर्क बनने के लिए योग्यता, प्रक्रिया और संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे। तो चलिए, आगे बढ़ते हैं और इस शानदार करियर के बारे में जानते हैं।
![]() |
Railway Clerk Kaise Bane |
Railway Clerk Kya Hota Hai
रेलवे विभाग में रेलवे क्लर्क एक महत्वपूर्ण पद होता है। रेलवे क्लर्क की प्रमुख जिम्मेदारी रेलवे कार्यालयों में डेटा एंट्री, रिकॉर्ड मैनेजमेंट, और अन्य सामान्य कार्यों का भी संचालन करते हैं जैसे- रेल कहाँ पर है, किस स्थिति में है, रेल में कितने कोच है इत्यादि।
इसके अलावा, वे रेलवे टिकट बुकिंग, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सहायता, और सार्वजनिक सूचना प्रदान करना होता है ताकि यात्रियों को समय पर सही जानकारी मिल सके।
यह भी पढ़ें – रेलवे में कौन-कौन से पद होते हैं?
Railway क्लर्क के लिए योग्यता ?
आपको मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास होना चाहिए। अगर आप रेलवे में सीनियर क्लर्क की पोस्ट पर जाना चाहते हैं तो आपको किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पास करना आवश्यक है।
आजकल रेलवे कार्यालयों में कंप्यूटर का उपयोग प्रमुख हो गया है, तो आपको कंप्यूटर का ज्ञान और योग्यता होनी चाहिए। साथ ही आपकी टाइपिंग स्पीड भी अच्छी होनी चाहिए।
आपके पास कंप्यूटर कोर्स का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
आपकी उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 30 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को आरक्षित पदों के लिए अधिकतम उम्र-सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाती है।
रेलवे में क्लर्क बनने के लिए सिलेक्शन प्रोसेस क्या है ?
जब रेलवे क्लर्क की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन समय-समय पर जारी होता है, तो आपको उस रेलवे क्लर्क भर्ती के लिए अप्लाई करना होगा इसके लिए आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
इसके बाद आपको सीबीटी परीक्षा में पास होना होगा। रेलवे क्लर्क परीक्षा के लिए अप्लाई करने के बाद, सबसे पहले आपको कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) परीक्षा देनी होती है।
कंप्यूटर बेस टेस्ट (CBT) पास करने के बाद आपका टाइपिंग एग्जाम होता है इसमें आपकी अंग्रेजी और हिंदी में टाइपिंग स्पीड देखी जाती है।
टाइपिंग एग्जाम में पास होने के बाद आपका मेडिकल टेस्ट होता है।
इसके बाद आपके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होती है डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान आपके पास सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स होने चाहिए।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सफलतापूर्वक होने के बाद आपको Railway Clerk के पद के लिए सेलेक्ट कर लिया जाता हैं।
Railway Clerk की परीक्षा का सिलेबस।
रेलवे क्लर्क परीक्षा के लिए एक ही प्रारंभिक परीक्षा होगी, जिसमें 100 प्रश्न होंगे, जिन्हें 90 मिनट में हल करना होगा।
प्रारंभिक परीक्षा को हिंदी या अंग्रेजी में हल किया जा सकता है।
Railway Clerk परीक्षा कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन होती है।
रेलवे क्लर्क के ऑनलाइन टेस्ट पेपर में चार भागो में प्रश्न होते हैं। ये भाग हैं: जनरल अवेयरनेस, अंकगणित, सामान्य बुद्धि और तर्कसंगति (Reasoning)।
प्रत्येक विषय में 25 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 100 अंक होंगे।
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा।
जनरल अवेयरनेस।
- करंट अफेयर्स
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- भारत और विश्व से सम्बंधित पार्यवरण मुद्दे
- भारतीय राजनीति और संविधान
- खेल
- सामान्य वैज्ञानिक और तकनीकी विकास
- भारतीय संस्कृति और इतिहास
- भारतीय भूगोल।
अंकगणित।
- संख्याओं की समस्याएँ
- सरलीकरण
- संख्या और युग
- LCM और HCF की समस्याएँ
- अनुपात और अनुपात
- क्रमपरिवर्तन और संयोजन
- औसत
- द्विघात समीकरण
- प्रतिशत
- सरल समीकरण
- लाभ और हानि
- चक्रवृद्धि ब्याज
- सूचकांक
- साधारण ब्याज
- क्षेत्रमिति
- समय और कार्य
- समय और दुरी
- मिश्रण और आरोप
- दौड़ और खेल
- ट्रेन से सम्बंधित समस्याएँ आदि।
सामान्य बुद्धि।
- संख्या श्रृंखला
- संख्या, श्रेणी और समय क्रम
- वर्गीकरण
- संख्या श्रेणी
- गणितीय संचालन
- गैर-मौखिक श्रृंखला
- अंकगणित तर्क
- अलंकारिक वर्गीकरण
- वेन डायग्राम
- दिशा-निर्देश
- तार्किक वेन आरेख
- रक्त सम्बन्ध
- उपमा
- क्यूब्स और पासा
- चित्रात्मक पैटर्न।
तर्कसंगति (रीजनिंग)।
- संख्या श्रृंखला
- अंकगणित संख्या श्रृंखला
- प्रतीकात्मक/ संख्या वर्गीकरण
- अंकगणित तर्क
- विश्लेषणात्मक तर्क
- वेन डायग्राम
- समानताएं
- समस्या को सुलझाना
- भेदभाव
- चित्रात्मक वर्गीकरण
- दृश्य स्मृति
- आकार और दर्पण
- कोडिंग-डिकोडिंग
- सम्बन्ध अवधारणाएं
- असंगत
- अन्तरिक्ष दृश्यावलोकन
- घड़ियों
- पत्र श्रृंखला
- गैर-मौखिक परीक्षण।